मानसून का नया सिस्‍टम, फिर होगी झमाझम बारिश, दक्षिणी इलाके में IMD ने किया अलर्ट..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी फिर से बढ़ने वाली है और बुधवार से लेकर शनिवार तक विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार है। विभाग का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में तो भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को हालांकि मानसून की गतिविधि थोड़ी कम रही और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। करीब आठ दिनों बाद मंगलवार को मौसम भी खुला और धूप निकली।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार से मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और बारिश की गतिविधि भी बढ़ने वाली है। जुलाई महीने में अभी तक सामान्य से 8 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। बीजापुर में सर्वाधिक बारिश और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश का दायरा और ज्यादा बढ़ने वाला है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, बालासोर और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड व उसके आसपास 3.1 किमी से 7.6 किमी तक है। इसके प्रभाव से बुधवार 31 जुलाई से 3 अगस्त तक वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा

Share This Article