बस्तर पुलिस ने नई कानूनी संहिताओं के प्रति बढ़ाया जन-जागरूकता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में आज बस्तर आई जी सुंदरराज पी ने बस्तर जिला के पत्रकारों को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।उपरोक्त अवसर पर बस्तर एस पी शलभ सिन्हा द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर एवं नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।विदित हो कि दिनाँक 01/07/2024 से आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी अंगों द्वारा नवीन विधि के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। विभिन्न संस्थाओं में कार्यप्रणाली अद्यतन करने के साथ साथ नागरिकों को जागरूक करने के अथक प्रयास किया जा रहा है ताकि न्याय की सुगमता जन जन तक पहुँच सके।

Share This Article