छत्तीसगढ़ में बढ़ा हादसा : कुएं से शख्स निकालने उतरे लोग जहरीली गैस की चपेट में आए, पांच की मौत..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में बढ़ा हादसा : कुएं से शख्स निकालने उतरे लोग जहरीली गैस की चपेट में आए, पांच की मौत..!

  • जांजगीर चांपा:छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. गांव के पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत की आशंका है. डेडबॉडी कुएं के अंदर ही है. पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है. कुएं के आसपास जमा हुए लोगों की भीड़ को पुलिस ने दूर हटाया. कुएं में दम घुटने से मौत की पुष्टि जांजगीर चांपा SDOP यदुमणि सिदार ने की है. एसडीओपी ने बताया कि SDRF की टीम को बुलाया गया है. जो घटनास्थल पर पहुंचकर कुएं से शवों को बाहर निकालेगी.
  • कुएं में दम घुटने से पांच की मौत:दर्दनाक घटना थाना बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक गांव में एक पुराना कुआं है. जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था. गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढक दिया था. बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था. जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया. इसके बाद एक एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके. आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई.
  • मृतकों के नाम:जहरीली गैस की चपेट में आने से जिन पांच लोगों की मौत हुई है. उनके नाम है- रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, टिकेश्वर चंद्र शामिल है.
  • गांव पहुंची बिर्रा पुलिस:गांव में हुई घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई. टीम गांव पहुंच चुकी हैं. कुएं के पास लगी भीड़ को दूर हटाया गया. बताया जा रहा है कि शवों को अब तक बाहर नहीं निकाला गया गया है. कुएं से लगातार जहरीली गैस निकल रही है. एसडीआरएफ और एफएसएल की टीम पहुंचने के बाद कुएं से शवों को निकालने की बात कही जा रही है.
Share This Article