Kerala : कोच्चि में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

केरल। कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अंगदिक्कादावु इलाके में एक घर में आग लगने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना तड़के हुई। उन्होंने बताया कि आग घर की दूसरी मंजिल पर लगी |

अग्निशमन सेवा के एक कर्मी ने कहा, ”हमें सुबह 5.20 बजे फोन आया। जब हमारी टीम घर पहुंची, मकान में आग लगी हुई थी। उस समय तक चारों लोगों की जलकर मौत हो गई थी।” हादसे के वक्त एक बुजुर्ग महिला नीचे सो रही थीं और उन्हें पास के एक घर में ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि वैज्ञानिक जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Share This Article