Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट में CRPF के 3 जवान घायल; सभी रांची रेफर

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा बीहड़ में नक्सली के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिबा के समीप जंगल मे सुबह नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने को लेकर पूर्व के दिनों में लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया।
इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 3 जवानों के घायल होने की भी सूचना है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने के लिए हेलीकॉप्टर भी मंगवाया गया है। विस्फोट में कंपनी कमांडर जी जे साई, आपरेटर व एक जवान जख्मी हुआ है । ये सीआरपीएफ 197 बटालियन की डी कंपनी के जवान हैं ।

नक्सलियों ने फिर किया आईईडी ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल

नक्सलियों के खिलाफ चल रहा अभियान
हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हो सकी है। लेकिन कोल्हान और सारंडा क्षेत्र से नक्सलियों की पूरी तरह सफाया को लेकर सीआरपीएफ, जिला पुलिस, कोबरा बटालियन लगातार अभियान चला कर नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। साथ ही नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी बम और नक्सली डंप को ध्वस्त किया जा रहा है। इससे बौखलाए नक्सली सर्च आपरेशन में लगे सुरक्षा बल के जवानों को लगातार टारगेट किए हुए हैं।

नक्सली डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद


वहीं एक अन्य घटना में बीते मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपि गांव के पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया विस्फोटक समेत नक्सलियों के डम्प से हथियार, गोली, नक्सली बैनर समेत अन्य समाग्री बरामद करने में चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ 60 बटालियन को कामयाबी मिली है। एसपी ने दी घटना की पूरी जानकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा, कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियनों की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

CRPF पर नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट

वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में हथियार, गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में सोमवार को टोंटो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। सर्च अभियान के दौरान टोंटो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया है।

हेलीकॉप्टर से रांची स्थित मेडिका अस्पताल में लाकर भर्ती कराया

तीनों जवानों की हालत स्थिर बतायी गयी

उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। ये खतरनाक हथियार हुए बरामद इसमें एक देशी पिस्तौल, दो देशी कार्बाइन, एक देशी बोल्ट एक्शन राइफल, 303 राउंड गोली 13, 7.62 एमएम राउंड-8, 7.62 एसएलआर पिस्टन राड एक, तैयार केन आईईडी 10 किलोग्राम (लगभग) प्रत्येक में दो, डुअल डेटोनेटर ट्यूब 58 पीस डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर पांच बंडल, तीन वाकी टाकी सेट, 6 पीस नक्सल वर्दी का कपड़ा, दो नक्सल बैनर, 95 पीस स्पाइक राड, कंटेनर के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया गया।

Share This Article