भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा, एग्जिट पोल पर दी प्रतिक्रिया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाचार चैनलों द्वारा जारी किए एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा है कि राज्य में भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। एग्जिट पोल में राजग को बढ़त दिखाए जाने पर साय ने कहा, ”प्रारंभ से ही लग रहा था कि पूरे देश का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को मिलेगा। पूरा देश चाहता है कि मोदी जी तीसरी बार सरकार की बागडोर संभालें। पूरे देश में वातावरण अच्छा था, छत्तीसगढ़ में भी हम सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं।”

साय ने कहा, ”मुख्यमंत्री होने के नाते मैं भी कई प्रदेशों में प्रचार करने गया हूं, सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण था और आज जब एग्जिट पोल में भी राजग की बढ़त दिखा रहे हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।” उन्होंने कहा कि चार जून का इंतजार करिए जनता सभी 11 सीटें भाजपा को देने जा रही है।” एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में राजग को बढ़त दिखाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने इसे टीआरपी का खेल कहा और दावा किया कि पार्टी यहां भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी। बघेल ने कहा, ”एग्जिट पोल में कई बार जिसको जीतते हुए बताते हैं वह हार जाता है। हारने वाला बताते हैं वह जीत जाता है। कभी एग्जिट पोल सही भी साबित होता है। कभी प्लस, कभी माइनस। कुल मिलाकर यह टीआरपी का खेल है। आज शुरू हुआ है तीन तारीख तक एग्जिट पोल चलेगा।”

उन्होंने कहा, ”सभी को पता है रिजल्ट चार तारीख को आना है। सभी को पता है कि किसने कितनी मेहनत की है।” जब उनसे पूछा गया कि लगभग सभी एग्जिट पोल ने भाजपा को राज्य में 10 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई है तब बघेल ने हंसते हुये कहा, ”अच्छा हुआ 12 नहीं बताए । जब तक परिणाम नहीं आएगा तब तक समीक्षा नहीं होगी। हमें पता है कि फील्ड में क्या हुआ है। ये हमसे अधिक नहीं गए हैं फील्ड में।” उन्होंने कहा, ”हम छत्तीसगढ़ में भाजपा से अधिक सीटें जीतेंगे।” राज्य में कुल 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। भाजपा ने 2004 से 2014 तक तीन आम चुनावों में कुल 11 सीटों में से 10 सीटें हासिल की थी। पिछले आम चुनाव में भाजपा को नौ सीटें तथा कांग्रेस को दो सीटें मिली थी।

Share This Article