दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज, देश के कई राज्यों में गर्मी से लोग बेहाल, केरल में कल पहुंचेगा मानसून

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली।  दिल्ली में इन दिनों गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को राजधानी का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार यानी कल मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया था।

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। खासतौर पर लू (हीटवेव) से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग भी लगातार तमाम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। कुछ राज्यों में लू और गर्मी से आम लोगों की परेशानी और भी बढ़ सकती है। उधर केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 मई को सात राज्यों के लिए गर्मी और लू की गंभीर स्थिति का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा,  दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, बिहार के कुछ क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है।

Share This Article