दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी के निधन पर आज छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर :- भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री  हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं। वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

इस दौरान शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भी कल एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इसके आदेश मंत्रालय महानदी भवन से देर शाम जारी किए गए हैं।

Share This Article