स्वाति मालीवाल मामले की SIT करेगी जांच , अंजिथा चिपियला करेंगी टीम का नेतृत्व

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बड़ा अपडेट आया है। मारपीट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है। इससे पहले सोमवार शाम दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची थी। इस दौरान उत्तरी जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजीथा चेपयाना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वाति मालीवाल मामले में विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है। एक सप्ताह पहले आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने मारपीट की थी। एसआईटी टीम का नेतृत्व उत्तरी जिले की एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला करेंगी।

इनके अंतर्गत ही टीम जांच करेगी। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी एसआईटी टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस के वो अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेंगे।

पुलिस ने किया क्राइम सीन रिक्रिएशन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 13 मई की सुबह को क्या-क्या हुआ था। उस पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस ने बिभव की मौजूदगी में सीन दोहराया। सूत्रों का कहना कि बिभव पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह हां या ना में ही जवाब दे रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर केस से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Share This Article