राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून तक, व्यापम के पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है. राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2024 तक लिए जाएंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 13 मई और अंतिम तिथि 9 जून 2024 है. त्रुटि सुधार की सुविधा 10 जून से 12 जून तक रहेगी. परीक्षा 21 जुलाई 2024 को संभावित है.

पात्रता परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी. पात्रता परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.

Share This Article