केजरीवाल की भविष्यवाणी पर गृहमंत्री ने किया पलटवार, बोले- ‘केजरीवाल एंड कंपनी से कहना चाहता हूं नरेंद्र मोदी…’

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। तेलंगाना के हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार (11 मई) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ”नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। मैं अरविंद केजरीवाल और इंडी एलायंस को कह देता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी के 75 साल के होने की आपको खुश होने की जरूरत नहीं। बीजेपी के संविधान में नहीं लिखा है कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वो फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और टर्म पूरा करेंगे।”

दरअसल केजरीवाल ने कहा था ”मैं भाजपा से पूछता हूं कि इनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे। मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी, क्या आप अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं?’ इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा ‘मैं केजरीवाल एंड कंपनी से कहना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मोदी ही करते रहेंगे।’’ जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है।

अमित शाह का केजरीवाल को जवाब

अमित शाह ने कहा ‘पूर्व हो, पश्चिम हो, उत्तर हो या दक्षिण हो…इस देश की जनता हर कोने में पीएम मोदी के प्रचंड समर्थन में खड़ी है। इंडी गठबंधन के नेताओं को पता है कि भाजपा 400 पार करने जा रही है और मोदी तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए, केजरीवाल इस प्रकार की अफवाह फैला रहे हैं। मैं देश की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ही 2029 तक नेतृत्व करेंगे और मोदी ही आने वाले चुनाव का नेतृत्व करेंगे।’ गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लिए कोई अच्छा समाचार नहीं है और उनको भ्रष्टाचार बंद कर संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रम फैलाकर विपक्ष के नेता चुनाव नहीं जीत सकते। शाह के अनुसार नरेंद्र मोदी ही इस देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।

’21वीं बार राहुलयान को किया जा रहा लॉन्च’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ ऐसा है जो चुनाव के बाद थाईलैंड छुट्टी मनाने जाते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी हैं जो दिवाली के दिन भी सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार राहुलयान को लॉन्च किया है, अबतक करीब 20 बार उनको लॉन्च कर दिया गया है और अब 21वीं बार उनको लॉन्च किया जा रहा है लेकिन यह राहुलयान लॉन्च नहीं हो पा रहा है।

भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरा

केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ‘एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं जो 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जिन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस ने तेलंगाना के विकास को डीरेल किया है। वहीं, कांग्रेस और बीआरएस सरकार का स्टीयरिंग ओवैसी के हाथ में है।’

Share This Article