Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो STF जवान घायल; इलाके में तलाशी अभियान जारी..!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो STF जवान घायल; इलाके में तलाशी अभियान जारी..!

बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो STF जवान घायल; इलाके में तलाशी अभियान जारी पुलिस ने बताया कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम में विस्फोट होने से स्पेशल टास्क फोर्स के दो जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतवार गांव के जंगल में सुबह पांच से छह बजे के बीच हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एसटीएफ के दो जवान आरक्षक शिवलाल मंडावी व आरक्षक मिथिलेश मरकाम घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो खतरे से बाहर हैं।

Share This Article