तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को रौंदा: पिता के सामने बेटी की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग शहर में रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार पिता पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। पहिया के नीचे आने से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।.दुर्घटना दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत बोरसी में नवजवीन स्कूल के पास न्यू कलकत्ता स्वीट्स के सामने मेन रोड की है।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि स्वाती पटेल पति शैलेंद्र पटेल (34 साल) अपने पिता के साथ स्कूटी में महाराजा चौक की तरफ से शनिवार दोपहर को आ रही थी।उसी तरफ एक हाइवा CG 07 BR 8285 भी रेत से भरा जा रहा था। स्वाती हाइवा के बगल से निकल रही थी।

इसी दौरान हाइवा ने उसकी तरफ गाड़ी मोड़ा तो वो हड़बड़ा कर गिर गई। इससे स्वाती हाइवा के पिछले चक्के के नीचे आ गई और उसके पिता दूर जा गिरे।दुर्घटना करने वाला हाइवा जब्तस्वाती के ऊपर से हाइवा का चक्का गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस और थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाइवा को जब्त कर स्वाती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग मरचुरी भेजा और घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।मृतिका स्वाती पटेलदुर्घटना के बाद से हाइवा चालक फरारटीआई ध्रुव ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वहीं दुर्घनटा की सूचना परिजनों को दे दी गई है। किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई है। जल्द ही हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िये1 – भिलाई में रेत भरे हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला:2 घायलों की हालत नाजुक, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, अब तक 15 हादसेछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवार 2 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। हादसा उतई थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़िए पूरी खबर2 – हाइवा ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक की मौतधमधा में स्टेडियम के आगे पुलिया के पास एक हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने हाइवा चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यहां ।

Share This Article