Big Breaking: राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस,प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नेशनल न्यूज़। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान राधिका खेड़ा के साथ कांग्रेस नेताओं ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। उनका एक सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बता दें कि राधिका खेड़ा से पहले गौरव बल्लभ और रोहन गुप्ता भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक लेटर साझा करते हुए लिखा, “आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूं। हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं। अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी।

Share This Article