मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर… दो दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, आदेश जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोरिया। देश में इन दिनों चुनावी माहोल देखने को मिल रहा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां दो चरणों में मतदान सम्पन्न हो गया है। वहीं तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है। इसी बीच अब तीसरे चरण के मतदान से पहले मदिरा प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दे कि जिले में लोकसभा चुनाव को निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 05 मई से 07 मई मतदान समाप्ति तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

शुष्क दिवस घोषित

बता दें कि इन दो दिन जिले में लोकसभा चुनाव को निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 05 मई से 07 मई मतदान समाप्ति तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने दिए है।

Share This Article