CG News : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हनुमंत कथा का लिया आनंद…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोरबा/भरतपुर।भले ही जात-पात से ऊपर उठकर और धर्म से परे राजनीति की बात होती रहती हो, लेकिन धर्म को लेकर राजनीति की बानगी देखने को मिल ही जाती है। मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी में धर्म की आड़ में राजनीति की तस्वीर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक दिवसीय हनुमंत कथा करने पहुंचे थे। धीरेंद्र शास्त्री के साथ उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा विधायक रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, प्रणव मरपच्ची के साथ ही कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी मौजूद थी।

विजय शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, ऊर्जा नगरी कोरबा में सनातन संस्कृति के सुप्रसिद्ध प्रचारक श्री बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में पहुंचने और उनके मुखारविंद से भगवत कथा सुनने का सौभाग्य मिला।

Share This Article