Aaj Ka Rashifal : कुंभ, मीन, मकर, तुला, कन्या, वृश्चिक राशि आज भाग्यशाली, धनु के लिए चिंता की बात,मेष हरी वस्तु दान करें

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य, शुक्र और गुरु। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। शनि कुंभ राशि में। बुध, मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। बुध भी नीच के हैं।

राशिफल-

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। एक शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। सरकारी तंत्र से मत उलझिए, बाकी अच्छी स्थिति है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावुकतावश कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घरेलू सुख-सुविधा के सामानों में वृद्धि होगी लेकिन गृह-कलह भी होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा सुधर चुका है। प्रेम, संतान भी ठीक है। अच्छी स्थिति कही जाएगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी लेकिन निवेश किया तो धन-हानि भी होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान में सुधार और व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा हो गया है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Share This Article