CG : जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी के बढ़ने के संकेत हैं. अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर तेज हवा, गरज चमक और हल्की बारिश की संभावना भी मौसम विभाग के द्वारा जताई गई थी . मंगलवार को तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था . मौसम विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका, हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से दक्षिण केरल तक है.

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 25 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 26 अप्रैल को हल्की बारिश होने के आसार हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Share This Article