व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर में शुक्रवार से रूद्रातिरूद्र महायज्ञ की शुरूवात हुई महापौर श्री रामशरण यादव व पत्नी विनीता यादव यज्ञ में शामिल हुए।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर रूद्रातिरूद्र महायज्ञ में महापौर सपत्निक हुए शामिल दी आहुति

बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर में शुक्रवार से रूद्रातिरूद्र महायज्ञ की शुरूवात हुई महापौर श्री रामशरण यादव व पत्नी विनीता यादव यज्ञ में शामिल हुए।

महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की आशीर्वाद लेने के साथ ही यज्ञ में आहुतिया दी। साथ ही लोक कल्याण देश, प्रदेश व जिलावासियों की सुख संवृद्धि के साथ बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

महापौर श्री रामशरण यादव ने बताया कि दैवी संपदा मंडल के तत्वधान में 108 परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के सानिध्य में आयोजित रूद्रातिरूद्र महायज्ञ, विराट संत सम्मेलन हो रहा है। छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी बिलासपुर में प्रथम बार सनातन धर्म की रक्षा एवं विश्व-कल्याणार्थ,कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण हेतु श्री देवी सम्पद् मंडल द्बारा दिव्य सनातन संस्कार का आध्यात्मिक आयोजन आज से शुरु हो गया है। जो 11 दिसंबर तक चलेगा। आज यज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना महापौर श्री रामशरण यादव ने कि।

Share This Article