शिक्षक दिनेश पाण्डेय मोहल्ला शाला में पढ़ाई व लोगों में ला रहे टीका जागरूकता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

शिक्षक दिनेश पाण्डेय मोहल्ला शाला में पढ़ाई व लोगों में ला रहे टीका जागरूकता
रतनपुर, हरीश माड़वा-वैश्विक महामारी कोरोना के कारण शालाएं बंद की गई जिससे बच्चों को बचाया जा सके परन्तु उनकी पढ़ाई रूक गई थी । पढ़ाई लिखाई के नुक़सान से विद्यार्थियों को बचाने के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ओछिनापारा के शिक्षक दिनेश पाण्डेय ने लगातार बच्चों के घर जाकर गृह कार्य देकर , गतिविधियां कराने के साथ साथ मोहल्ला शाला लगाकर बच्चों की पढ़ाई लिखाई को जारी रखें है। उन्हें गतिविधि व टी एल एम आदि के माध्यम से सरल सहज ढंग से बताते हैं। यहां के विद्यार्थी अंग्रेजी में भी बात करने व ग्रामर को समझने लगे हैं। बच्चों की हित में समर्पित कार्य के साथ समाज सेवा में भी जुड़ कर काम कर रहें हैं। उन्होंने लोगों को कोरोनावायरस से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। मास्क वितरण करना,मास्क लगाने की सलाह देना, दूरी बना के रहना व टीका लगाने के लिए प्रेरित करते हैं।15वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को भी टीका के दोनों डोज लगवाने के लिए समझाते हैं।शिक्षक पाण्डेय के इस समर्पण से विद्यार्थियों के पालक भी बहुत खुश हैं।

Share This Article