दंतेवाड़ा के गीदम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा, कांग्रेस को घेरा.. कहां -कांग्रेस को चुनने का मतलब है भ्रष्टाचार को मौका देना..!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनाथ सिंह की जनसभा, कांग्रेस को घेरा.. कहां -कांग्रेस को चुनने का मतलब है भ्रष्टाचार को मौका देना..!

दंतेवाड़ा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दंतेवाड़ा के गीदम में चुनावी सभा की. गीदम की सभा से राजनाथ सिंह ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी एक मंच पर जमा हो गए हैं. सभी भ्रष्टाचारियों की कोशिश है कि वो मोदी को किसी तरह से सत्ता से हटा दिया जाए.
राजनाथ सिंह ने कहा कि ”हम पर भ्रष्टाचार के के कोई भी आरोप नहीं लगे हैं. खुद राजीव गांधी ने कहा था कि हम 100 पैसा भेजते हैं तो सिर्फ 10 पैसा लोगों तक पहुंचता है. आज हमारे प्रधानमंत्री ने इस भ्रष्टाचार को खत्म किया. आज दिल्ली से जितना पैसा चलता है उतना पैसा गरीबों के खाते में चलता है. इस सरकार ने गरीबों की चिंता की है. इसके पहले किसी भी सरकार ने गरीबों की चिंता नहीं की. राजनाथ सिंह ने कहा कि खुद अटल जी ने आदिवासी मंत्रालय बनाकर क्षेत्र का विकास किया. पीएम जनमन योजना के तहत पिछड़े आदिवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए पीएम ने योजना की शुरुआत की”.
रक्षा मंत्री ने कहा कि ”वन उपज बढ़ाने का काम भी बीजेपी ने किया. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि आदिवासियों को वन उपज का सही लाभ मिले. बिरसा मुंडा की चिंता किसी भी सरकार ने नहीं की. बिरसा मुंडा के जन्मदिन को हमने जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का फैसला लिया. रक्षा मंत्री ने कहा कि हम आदिवासियों को वोटर के तौर नहीं देखते हम उनको गौरव के तौर पर देखते हैं”.
राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की एक राजनीतिक पार्टी ने मोदी जी को जेल भेजने की बात कही है. आज भ्रष्टाचारी मोदी सरकार से खौफ में है. भ्रष्टाचारी एकजुट होकर खुद को बचाने की कोशिश में हैं.
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा ”पांच साल भूपेश बघेल की सरकार रही तब नल जल योजना का काम नहीं होने दिया. ये नहीं चाहते थे कि मोदी जी योजना के तहत गरीबों के घर पर नल लगे पानी आए. कांग्रेस की आज जो हालत है उससे साफ है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस लुप्त हो जाएगी. जिस तरह से धरती से डायनासोर गायब हो गए उसी तरह से एक दिन कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी. अरब देश के लोग भी अब मोदी जी का नाम लेते हैं उनको अपने यहां बुलाते हैं. उनके यहां मंदिर का निर्माण होता है. जिन लोगों को कतर में फांसी की सजा सुनाई गई थी. उन लोगों को पीएम के एक निवेदन पर छोड़ दिया गया फांसी की सजा माफ कर दी गई. कांग्रेस में आज बिग बॉस वाली स्थिति हो गई है. लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं”.
राजनाथ सिंह ने कहा कि ”कांग्रेस अब जंग लगा हुआ लोहा हो चुकी है. कांग्रेस को चुनने का मतलब है भ्रष्टाचार को मौका देना. राजनाथ सिंह ने कहा कि आपके क्षेत्र से चुनाव महेश कश्यप लड़ रहे हैं उनमें गजब की चिंगारी है. उनको भारी मतों से जिताएं”.
बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी ने दिग्गज आदिवासी नेता महेश कश्यप को मैदान में उतारा है. कांग्रेस की ओर से पार्टी आलाकमान ने बस्तर के सबसे बड़े आदिवासी नेता कवासी लखमा पर भरोसा जताया है. कवासी लखमा बीजेपी की हवा में भी पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी विधानसभा सीट बचाने में कामयाब रहे थे. बस्तर में कवासी लखमा का अच्छा राजनीतिक होल्ड माना जाता है.
बस्तर लोकसभा सीट में आठ विधानसभा सीटें आती हैं: आठ विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बस्तर लोकसभा सीट बना है. बस्तर लोकसभा सीट इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए नाक का सवाल बन गया है. 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज आदिवासी नेता भीमा मंडावी की नक्सलियों ने चुनाव प्रचार के दौरान हत्या कर दी थी. नक्सल प्रभावित जिले बस्तर में हमेशा से बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है. बस्तर लोकसभा सीट पर कभी कांग्रेस के नेता और बस्तर टाइगर के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र कर्मा की जोरदार पकड़ हुआ करती थी.

https://twitter.com/i/broadcasts/1vOxwjNEydVJB

Share This Article