गृहमंत्री अमित शाह बोले- इस बार 73 और 65 नहीं.. यूपी में सीधे 80 सीट जीतेंगे…:…मुरादाबाद में अमित शाह ने दिखाए हिन्दुत्व वाले तेवर..!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुरादाबाद में अमित शाह-बोले -हिन्दू पलायन करते थे..पाकिस्तान से आते थे आलिया मालिया जमालिया`..!
उत्तर प्रदेश:- गृहमंत्री अमित शाह मुरादाबाद में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था लचर थी। आज योगी के शासनकाल में माफिया और गुडें पलायन कर रहे हैं।
शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे दिए और सिक्स लेन तैयार हो रहे हैं। सरकार 80 लाख ग्रामीणों तक बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करने का काम किया है। इसके अलावा 2 करोड़ शौचालय 10 साल में बने। इसका लाभ 14 करोड़ लाभार्थियों ले रहे हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर देने का काम किया है। 14 करोड़ लोगों को गैस सिलिंडर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2013 के दौरान यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था। समाजवादी पार्टी को सभी लोगों ने मिलकर हराया। इसके बाद यहां का विकास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश से हिंदू पलायन कर रहा था। उन्होंने कैराना का उदाहरण भी दिया। कहा कि आज हिंदुओं की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सात साल के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है।  को सुरक्षित यहां से पलायन खत्म होने के साथ माफिया राज समाप्त हो गया है। इसके अलावा गो तस्करी भी बंद हो गए है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान से हर रोज आलिया, मालिया और जमालिया आते थे। इसक बाद बम धमाके कर कर चले जाते थे। मोदी के आने के बाद उन्होंने फिर से गलती कर पुलवामा में धमाका किया। मगर वह भूल गए कि मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। इसके बाद मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है। मगर कांग्रेस के लोग कहते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों का कश्मीर से क्या लेन देन है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के लोग कश्मीर के अपनी जान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 को जारी रखा। मोदी सरकार ने आते ही इस खत्म कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ राम मंदिर नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पुनर्जीवित करवाए गए। सोमनाथ का मंदिर भी बनाने का काम किया जा रहा है।
विपक्षी राम मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी ने राम मंदिर को तैयार कर उसका प्राण प्रतिष्ठा करवाया। उन्होंने कहा कि इसका निमंत्रण विपक्षी दलों को भेजा गया था। इसके बाद भी वह प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित भी नहीं हुए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था। उन्होंने कहा कि सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया। उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रहे।
राम मंदिर का विरोध करते रहे
अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो इस बार तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। अब तक मोदी ने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे। लेकिन हमने राम मंदिर का निर्माण करवाया।
अमित शाह ने कहा कि मुरादाबाद के लोग पांच सात तक बड़े परेशान रहे। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में पीएम प्रधानमंत्री बने। इसका सबसे बड़ा कारण यूपी हैं। यूपी में बड़ी जीत के कारण मोदी पीएम बने। इस बार उन्हें कहा कि तीसरी बार 73 और 65 नहीं सीधे 80 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके अलावा सभी को मुफ्तर राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मौके पर लगातार नारेबाजी की जा रही है। 

Share This Article