राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू सोमवार, 18 नवंबर से शुरू हो गया है।
इसमें इतिहास से लेकर वर्तमान तक से जुड़े सवाल पूछे गए। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में रूस-यूक्रेन युद्ध से सवाल आए। वहीं अशोक और औरंगजेब की तुलना के अलावा छत्तीसगढ़ के पहले बजट से.पहले दिन 72 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
इंटरव्यू के दूसरे दिन यानी 19 नवंबर को भी 72 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। 28 नवंबर तक साक्षात्कार होगा। इसके लिए 703 उम्मीदवारों को चिन्हित किया गया है। पीएससी-2023 के तहत कुल 242 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है। सीजी पीएससी से पहले यह इंटरव्यू 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाला था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे स्थगित किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, इंटरव्यू के लिए चार बोर्ड बनाए गए हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी का साक्षात्कार 20 से 25 मिनट तक हो रहा है। इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी के बायोडाटा में हॉबी में खाना बनाने का उल्लेख था, जिस पर सवाल पूछे गए। इसी तरह राज्य व केंद्रीय योजनाओं, जिस जिले में वे रह रहे हैं, उससे संबंधित प्रश्न भी आए।
नक्सलवाद, भारत की आर्थिक स्थिति, जीडीपी समेत अन्य मुद्दों पर भी सवाल किए गए।इंटरव्यू को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि बायोडाटा पर ध्यान दें और इसमें जो जानकारी है, उसे अच्छे से पढ़ लें। गौरतलब है कि सीजीपीएससी-2023 के तहत मुख्य परीक्षा जून में हुई थी, जिसमें 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इसके रिजल्ट के आधार पर 703 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चिन्हित किया गया है। इस बार साक्षात्कार 100 अंकों का होगा, जबकि पहले इसकी तुलना में 50 अंकों की कटौती की गई थी।28 को जारी हो सकते हैं फाइनल रिजल्ट राज्य सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू के आखिरी दिन 28 नवंबर को जारी हो सकते हैं। इसकी पूरी संभावना है।
जानकारों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक साक्षात्कार के अंतिम दिन रिजल्ट जारी होते रहे हैं। इसे देखते हुए 28 को परिणाम आने की संभावना है। यदि इसमें देरी होती है, तो 30 तक नतीजे आ सकते हैं।गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 में डिप्टी कलेक्टर, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद हैं।सिविल जज भर्ती के लिए साक्षात्कार 2 से सिविल जज भर्ती-2023 के तहत साक्षात्कार 2 दिसंबर से शुरू होंगे। पीएससी के माध्यम से यह साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
कुल 49 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है। 151 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चिन्हित किया गया है। यह 15 अंकों का होगा और 2 से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन होगा। इसमें अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सीजी पीएससी की वेबसाइट पर जारी की गई है।

