गर्भवती छात्रा, छात्रावास में अध्ययनरत एक छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, अंशु मिंज अधीक्षिका पर गिरी निलंबन की गाज

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर: बीजापुर जिले में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। यहाँ गंगालूर पोटाकेबिन छात्रावास में अध्ययनरत एक छात्रा ने आज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गंगालूर में बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात छात्रा को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने पहले छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की. बाद मे आज सुबह उस छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया।

अब इस मामले में छात्रावास प्रबंधन का कहना है कि छात्रा का गांव के ही एक लड़के के साथ पिछले 3 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था और घर वाले दोनो का विवाह भी इस साल करने वाले थे। तो वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल का कहना है कि इस मामले में प्रबंधन की लाफ़रवाही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को गंभीरता लेते हुए अंशु मिंज अधीक्षिका को तत्काल निलंबित कर भैरमगढ़ बीईओ ऑफिस में अटैच कर दिया गया..

Share This Article