प्रणाम जैन हत्याकांड को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों के घर तोड़ने के साथ एनकाउंटर की मांग..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रणाम जैन हत्याकांड को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों के घर तोड़ने के साथ एनकाउंटर की मांग..!
MP भिंड : बीजेपी नेता विनोद जैन के बेटे प्रणाम जैन की हत्या के बाद से व्यापारियों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। दिन दहाड़े दी गई इस वारदात के बाद से व्यापारियों की मांग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। तो वही आज भिंड में प्रणाम जैन हत्याकांड मामले को लेकर व्यापारियों ने परेड चौराहे पर चक्का जाम कर आरोपी का एनकाउंटर करने सहित घर तोड़ने की मांग की। 
बता दें कि दो दिन पहले शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 15 मिनट के आसपास भिंड कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के इटावा रोड पर स्थित पन्ना होटल के संचालक विनोद जैन के बेटे प्रणाम जैन की होटल के चौथी मंजिल पर कमरा नंबर 301 में आरोपियों ने 6 गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से व्यापारियों में आक्रोश हैं। इतना ही नहीं व्यापारियों का यह भी कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों को सजा नहीं दी गई तो सभी वयापारी वर्ग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। 

24 घंटे के अंदर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 
भाजपा नेता विनोद जैन के बेटे प्रणाम जैन की हत्या के बाद से पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मिक्कू उर्फ विशाल भदौरिया और भोला भदौरिया के तौर पर हुई है। रविवार तड़के पुलिस को दोनों आरोपियों के फूप थाना इलाके के बीहड़ों में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। 

Share This Article