Bijapur News: सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता, 4 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया था हमला..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गंगालूर थानाक्षेत्र में अंडरी गांव के जंगल में तीन नक्सलियों, भीमा कारम ऊर्फ डुम्मा (37), जोगा कलमू ऊर्फ बेटिया (27) और सुक्कू कारम उर्फ सन्नू (30) को तथा ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में एक नक्सली गणपत पोडियम (32) को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 28 जुलाई को डीआरजी और गंगालूर थाने के संयुक्त दल को पीड़िया, मुतवेंडी और अंडरी गांव की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि यह दल जब अंडरी गांव के करीब पहुंचा, तब उसने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को पकड़ लिया।

पुलिस की टीम पर किया था हमला
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सली पिछले वर्ष 30 दिसंबर को गंगालूर थानाक्षेत्र में कांवडगांव पीडिया के जंगल में विस्फोट कर पुलिस दल को निशाना बनाने की घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने आज ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गणपत, भण्डारपाल गांव में मुखबिर के शक में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था।

सोमवार को 14 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बता दें कि सोमवार को बीजापुर जिले में ही 14 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। जिन 14 नक्सलियों ने सरेंडर किया था उनमें से एक के सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया था कि वह माओवादी विचारधार से परेशान होकर नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षाबल के एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं, कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

Share This Article