कांकेर के हिदुर जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर छत्‍तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के हिदुर जंगल में रविवार सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ पिछले एक घंटे से जारी है। एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मामला छोटेबेठियां थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस की टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।

Share This Article