मुखबिरी के शक पर सरपंच की गला रेतकर हत्या ,,,देर रात घर से अगवा कर ले गए थे नक्सली

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

मुखबिरी के शक पर सरपंच की गला रेतकर हत्या ,,,देर रात घर से अगवा कर ले गए थे नक्सली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक नक्सल प्रभावित गांव के सरपंच की हत्या कर दी है। माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, सरपंच को मंगलवार की रात घर से उठाकर माओवादी जंगल की तरफ लेकर गए थे। वहीं, धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के पास ही फेंक दिया था। मामला जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मोरमेड गांव का सरपंच रतिराम कुडियम कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। कई बार इसे नक्सलियों ने धमकी भी दी थी। वहीं मंगलवार की रात करीब 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद माओवादी रतिराम के घर पहुंच गए। उस समय रतिराम अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। नक्सलियों ने रतिराम को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए।

परिजनों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सभी धमकाया। फिर गांव के पास में ही जंगल में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही नजदीक फेंक दिया है। फिलहाल जवान अभी गांव नहीं पहुंचे हैं।

Share This Article