बलौदाबाजार जिले के भैंसापसरा गांव मैं घर में लोगों को जिंदा जलाने वाला दरिंदा गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ..!
बलौदाबाजार जिले के भैंसापसरा गांव के एक घर में आगजनी से हुई मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा कर दिया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि भैंसा पसरा गांव में कमला साहू के परिवार में बेटा सोनू, बेटी रानू और नातिन संध्या साथ रहते थे। इनके पड़ोस में करन बघेल उर्फ भुखऊ (23) और दौलत सोनवानी (26) रहते हैं। दोनों आदतन बदमाश हैं। दोनों युवक अक्सर साहू परिवार से विवाद करते थे। परिवार इन्हें गुंडागर्दी करने से मना करता था जिससे गुस्साए आरोपियों ने घर में आग लगा दी। शम्भूदयाल शुक्ल साहू परिवार को तंग करने के लिए करन और दौलत कभी घर के बाहर सूख रहे कपड़े फाड़ देते, तो कभी गाली गलौज करते। दोनों आरोपियों को परिवार ने हुल्लड़ करने, कपड़े फाड़ने और वहां बैठने से मना किया था। जिसके बाद दोनों उस वक्त तो वहां से चले गए, लेकिन उन्होंने इसका बदला लेने का प्लान बना लिया। 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात को आरोपियों ने मौका देखकर घर में आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आगजनी में कमला साहू (60 वर्ष) और बेटे सोनू साहू (28 वर्ष) जिंदा जल गए। वहीं कमला की बेटी रानू साहू (34 वर्ष) और नातिन संध्या साहू (10 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को रायपुर में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SSP ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। घटना में घायल रानू साहू ने अपने बयान में पड़ोसी करन और दौलत सोनवानी का नाम लिया। उसने बताया कि दोनों उसके परिवार से रंजिश रखते थे। घटना वाले दिन भी दोनों से विवाद हुआ था। रानू ने बताया कि आरोपी घर के बरामदे में लगी झिल्ली और साड़ी फाड़ रहे थे। ये देखकर मां कमला ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था। जिसके बाद दोनों युवक झगड़ने लगे थे और कमला को सबक सिखाने की धमकी देकर चले गए थे। बयान के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।