गौसेवक हत्याकांड मामलें में NIA करेगी जांच, सीएम साय ने की बड़ी घोषणा…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौसेवक हत्याकांड मामलें में NIA करेगी जांच, सीएम साय ने की बड़ी घोषणा…!
रायपुर। कवर्धा के लालपुर कला गांव में गौसेवक साधराम हत्या मामले में अब NIA की एंट्री होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि साधराम हत्याकांड की NIA जांच होगी. साधराम के परिजनों से CM साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने विस्तृत चर्चा की. वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा और सीएम साय ने मैराथन बैठक के बाद ये निर्णय लिया. झीरम कांड के बाद छत्तीसगढ़ में ये दूसरा मामला होगा, जिसकी NIA जांच करेगी.

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास 20 जनवरी की रात एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिली थी. मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था. इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक नाबालिग है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात के समय घटना स्थल पर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से साधराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी.

फिलहाल हत्याकांड के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. हत्याकांड के मामले में कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि हत्या के मुख्य आरोपी अयाज खान और ईदरीस खान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि से संलिप्त होने के प्रमाण पाए गए हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्शन 16 (UAPA) टेररिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इतना ही नहीं पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं।

Share This Article