भरोसा के कत्ल :बेटी की शादी के लिए 3 लाख रुपए की मदद , फिर झांसा देकर वृद्धा से एक करोड़ की जमीन हड़प ली

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। ठेकेदार ने पहले तो बेटी की शादी में मदद करने के नाम वृद्धा का भरोसा जीता। फिर उसकी एक करोड़ की जमीन पर मकान व दुकान बनाने झांसा दिया और एग्रीमेंट कराने के नाम पर रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद जमीन का एक हिस्सा दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जब खरीदार निर्माण कार्य के लिए पहुंचा तो धोखाधड़ी का पता चला। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

मुंगेली नाका निवासी इशारानी मित्रा (70) की 1800 वर्गफीट जमीन है। जो कि उनकी पैतृक संपत्ति है। इस पर उनका मकान भी बना हुआ है। इशारानी के पति की साल 2005 में मौत हो गई। इसके बाद से ठेकेदार रत्नेश जायसवाल का उनके घर में आना-जाना था। साल 2011 में इशारानी की बेटी पुतुल की शादी थी। इस दौरान रत्नेश ने उन्हें 3 लाख रुपये की मदद की थी।

पुराने मकान को फिर से बनाने का दिया था झांसा

इशारानी का मकान काफी जर्जर हालत में था। आरोप है कि रत्नेश ने उन्हें मकान के पुर्ननिर्माण का झांसा दिया। साथ ही कहा कि वह नीचे दुकान बनवा देगा और ऊपर रहने के लिए मकान होगा। दुकान के चलते उनकी आमदनी भी होने लगेगी। इसके लिए आरोपी ने एग्रीमेंट कराने की बात कही और धोखे से रजिस्ट्रार ऑफिस ले जाकर जमीन की खुद के ना रजिस्ट्री करा ली।

किराए के मकान में रह रही है वृद्घा

इस दौरान इशारानी किराए के मकान में शिफ्ट हो गईं। इसके बाद रत्नेश ने आधी जमीन 39 लाख रुपये में दूसरे को बेच दी। खरीदने वाले जब निर्माण शुरू कराया, तब इशारानी को जमीन बिकने का पता चला। इस पर उन्होंने रत्नेश को बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की। हर बार रत्नेश उन्हें गुमराह करता रहा। इसके बाद इशारानी ने सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज करा दिया।

Share This Article