कमलनाथ के बाद सांसद मनीष तिवारी ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, बीजेपी में शामिल होने के कयास..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कमलनाथ के बाद सांसद मनीष तिवारी ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, बीजेपी में शामिल होने के कयास..!
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के एक दिन बाद कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता मनीष तिवारी के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। मनीष तिवारी के बीजेपी के संपर्क में होने की मीडिया रिपोर्ट्स आने के बाद कांग्रेस सांसद के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह बिल्कुल हास्यास्पद है। सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि इस बार पंजाब के आनंदपुर साहिब की जगह मनीष तिवारी बीजेपी के टिकट पर लुधियाना से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि लुधियाना लोकसभा सीट से पार्टी के पास एक सक्षम उम्मीदवार है और इसी सीट को लेकर मनीष तिवारी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पेंच फसा हुआ है।
इस पूरे मामले पर आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के ऑफिस से एक बयान जारी कर इन खबरों का खंडन भी किया गया। बयान में कहा गया, “मनीष तिवारी के बीजेपी में शामिल होने की खबरें निराधार हैं। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैं और अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को देख रहे हैं। शनिवार की रात को वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पर रूके थे।’
मनीष तिवारी कांग्रेस के पुराने नेता हैं। वो UPA की सरकार के दौरान 2012 से 2014 तक सूचना प्रसारण मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही वो कांग्रेस प्रवक्ता भी रह चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों की वजह से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

Share This Article