राज्यसभा चुनाव में भीतरी और बाहरी उम्मीदवार पर सियासी खेला, बीजेपी ने कांग्रेस पर फोड़ा आरोप बम..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा चुनाव में भीतरी और बाहरी उम्मीदवार पर सियासी खेला, बीजेपी ने कांग्रेस पर फोड़ा आरोप बम..!
रायपुर: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. छत्तीसगढ़ से रायगढ़ के राजघराने परिवार के सदस्य राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है. राजा देवेंद्र प्रताप सिंह राज्य में लगातार सामाजिक क्षेत्र में सेवा का काम करते आ रहे हैं. उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम की घोषणा के बाद से प्रदेश में सियासी घमासान छिड़ चुका है. बीते राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से नेताओं को उम्मीदवार नहीं बनाया था बल्कि दूसरे राज्यों के नेताओं को उम्मीदवार बनाया था. इसी मुद्दे को आधार बनाकर बीजेपी अब कांग्रेस पर हमलावर है.

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को मौका नहीं दिया: केदार कश्यप ने कहा कि “कांग्रेस ने बीते राज्यसभा चुनाव में राज्य के नेताओं को मौका नहीं दिया. हम कांग्रेसियों की तरह नहीं है जो राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरे राज्यों के लोगों को मौका दें. हमारे पास राज्य से नेताओं और उम्मीदवारों के कई विकल्प हैं. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की माटी से उम्मीदवार उतारकर एक बहुत बड़ा मैसेज दिया है”

सरोज पांडे का पत्ता कटा: छत्तीसगढ़ में सरोज पांडेय मौजूदा दौर में राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य से इस बार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में भेजा है. देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूदा दौर में सरगुजा के लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं और रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह के परपोते हैं.

छत्तीसगढ़ से मौजूदा दौर में राज्यसभा सदस्यों की संख्या 6 है. इसमें राजीव शुक्ला यूपी के रहने वाले हैं. रंजीता रंजन बिहार से कांग्रेस की नेता हैं. जबकि केटीएस तुलसी पंजाब से आते हैं और वह एक धाकड़ वकील भी हैं. इसलिए बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने बाहरी नेताओं को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में पहुंचाने का काम किया है.

Share This Article