बकरीद के अवसर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान”जवानों व आस-पास के लोगों ने किया श्रम दान

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बकरीद के अवसर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान”जवानों व आस-पास के लोगों ने किया श्रम दान..!

सुकमा जिले में बकरीद के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा!द्वितीय वाहिनी के अधिकारियों, अधिनस्थ  जवानों व आस-पास के लोगों ने श्रम दान किया रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल के दिशा निर्देशानुसार 02 बटा0 के.रि.पु.बल के जवानों द्वारा बकरीद के अवसर पर सुकमा में गीदम नाला के समीप स्थित साई मंदिर के प्रागन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्री साई बाबा एक भारतीय गुरू, संत एवं फकीर के रूप में पूजनीय है। उनके अनुयायी उन्हें सर्वशक्तिमान एवं सर्वव्यापी मानते हैं, वे हिन्दू व मुस्लिम सभी धर्म के अनुयायियो के लिए पूजनीय है। इस आयोजन के तहत 02 बटा0 सी.आर.पी. एफ के अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा मंदिर परिसर व परिसर के चारो तरफ साफ- सफाई किया गया। इस स्वच्छता अभियान में द्वितीय वाहिनी के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, जवानों व आस-पास के लोगों ने श्रम दान किया।

इस मौके पर द्वितीय वाहिनी केरिपुबल के पवन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, अनामी शरण, द्वितीय कमान अधिकारी भास्कर भट्टाचार्य, उप कमाण्डेन्ट डा. अनील कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह सहा कमाण्डेन्ट, राजेन्द्र कुमार सहा. कमाण्डेन्ट एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी, जवान व साई मन्दिर के भक्तगण आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पुबल ने मंदिर के कार्मिकों सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को इस स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए शुभकामना दिया तथा उनके परिवार वालों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अनुरोध किया क्योकिं स्वच्छता ईश्वरत्व की पहचान है तथा हम सभी के जीवन म स्वस्थ्य रहने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता से तात्पर्य न सिर्फ अपने आस-पास व वातावरण की है वरण इससे तात्पर्य है तन की स्वच्छता, मन की स्वच्छता व आत्मा की स्वच्छता जिसे हम अन्ततः ईश्वर से मिल जाते है। उन्होंने यह भी बताया कि द्वितीय वाहिनी नियमित रूप से इसी प्रकार सुकमा के सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर सुकमा वासियों को भी अपने आस-पास व पर्यावरण के साफ-सफाई हेतु प्रेरित करेगी।

Share This Article