पुरानी रंजिश पर घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला,तीनो की हालत गंभीर
फरार आरोपी की तलाश जारी…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

6-सितंबर,2020

जांजगीर-[सवितर्क] पुरानी रंजिश पर घर में सो रहे पति, पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला देर रात 1 बजे हुए हमले से तीनों की हालत गम्भीर है, और बलौदा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है। मामला बलौदा क्षेत्र के जावलपुर गांव का है। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बलौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया, कि जावलपुर गांव के रामचरण पाटले, उसकी पत्नी रमा बाई और 16 साल का बेटा संजय पाटले घर में सोए थे, तभी देर रात गांव का साहेब लाल सूर्यवंशी पहुंचा, और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले से तीनों लहूलुहान हो गए. इस बीच डायल 112 को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और घायलों को बलौदा अस्पताल लेकर आई। यहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी साहेब लाल सूर्यवंशी के खिलाफ जुर्म दर्ज का लिया है, और उसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article