Korba News: गोंगपा ने मूलभूत सुविधा के लिए निकाली दो दिवसीय न्याय यात्रा…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Korba News: गोंगपा ने मूलभूत सुविधा के लिए निकाली दो दिवसीय न्याय यात्रा…!

कोरबा खदान प्रभावितों को बसाहट, रोजगार व मूलभूत सुविधाएं दिलाने समेत क्षेत्रवासियों की विभिन्ना मांगो को लेकर गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई। भ्रमण करते हुई यात्रा कुसमुंडा पहुंची।

गोंगपा की न्याय यात्रा ग्राम तिवरता स्थित दादा हीरा सिंह मरकाम के समाधि स्थल पर पूजा अर्चना के बाद शुरु हुई। यहां से सिरकी, झाबर, दीपका व कुचौना होते हुए यात्रा देर शाम को कुसमुंडा स्थित मंगल भवन पहुंची। यात्रा में प्रमुख रूप से कुलदीप मरकाम प्रदेश महासचिव, विमल मरावी संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर, सुरेश पोर्ते, गिरजा शंकर कोर्राम जिला अध्यक्ष, रफीक अहमद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कोरबा, जाम बाई श्याम महासभापति जेवरा, अनिल मरावी प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा, जगत नेताम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, अनूप मरावी ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा,मुकेश पोया ब्लाक उपाध्यक्ष पसान, जयराम सिंह आयाम उपाध्यक्ष पसान,बलवान सिंह उरेटी पंचायत उपाध्यक्ष लहंगा,रविशंकण ओरकेरा ब्लाक अध्यक्ष हरदीबाजार,जय मरावी ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा युवा मोर्चा, देव मरकाम ब्लाक महासचिव हरदीबाजार समेत सभी ब्लाक के पदाधिकारी व महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित रही। पैदल निकली इस न्याय यात्रा में शामिल लोग नारेबाजी करने के साथ ही अपनी मांग प्रमुख रूप से रख रहे हैं। गोंगपा का कहना है कि जिला में निवासरत मूलनिवासियों पर लगातार हो रहे शोषण, अत्याचार के खिलाफ और सभी ब्लाक में व्याप्त विभिन्ना जन समस्याओं को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि गेवरा दीपका भूविस्थापित को बसाहट दिलाने, रोजगार, मूलभूत सुविधाएं दिलाने के, दादा हीरा सिंह मरकाम चौक सिरकी से दीपका तक रोड चौड़ीकरण समेत अन्य मांग भी रखी गई है। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के साथ ही समस्या के निदान की मांग की जाएगी। कुसमुंडा में पहुंची पदयात्रा मंगलभवन में रात्रि विश्राम करेगी, तदुपरांत मंगलवार को सुबह 10 बजे पुनरू कोरबा जिला मुख्यालय के लिए रवाना होगी। दोपहर में कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। समय पर समस्या का निदान नहीं होने पर पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।

Share This Article