सफाई कर्मचारी अपनी मांग व समस्याओं को लेकर ज़िला स्तरीय बैठक आयोजित किए

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सफाई कर्मचारी अपने मांग व समस्याओं को लेकर ज़िला स्तरीय बैठक आयोजित किए

ज़िला ब्यूरो प्रमुख हरीश माड़वा

गौरेला पेंड्रा मरवाही – स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी अपने मांग व समस्याओं को लेकर इंदिरा गार्डन पेंड्रा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया. संगठन के सचिव व मीडिया प्रभारी शिव मार्को ने बताया कि इस बैठक में जिला के सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों उपस्थित हुये. हमारे समस्याओं का निदान के लिए 3 अगस्त 2022 को मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में संघ और कमेटी का बैठक सम्पन्न हुआ.जिसमें अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के अलावा अन्य कोई दूसरा कार्य न लिया जाये, वो भी सिर्फ एक दिन में 2 घंण्टे कार्य एवं प्रतिमाह 5 तारीख के पूर्व मानदेय भुगतान
कराने की लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) का सक्त निर्देश हैं लेकिन हमारे जीपीएम जिला मे बीईओ के द्वारा संचालनालय का निर्देश का परिपालन नहीं कर रहे हैं .समय पर मानदेय भुगतान कराने के लिए संघ द्वारा डीईओ/ बीईओ को कई बार आवेदन निवेदन कर चुके हैं लेकिन सफाई कर्मचारियों को अनदेखा ही करते हैं जिससे कर्मचारी त्रस्त हैं. अब सफाई कर्मचारी बीईओ कार्यालय घेराव करने के लिए बाध्य हो चुके हैं .इसलिए संघ द्वारा आज बैठक आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चैतराम धुर्वे, सचिव शिव मार्को ,मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह पोट्टाम, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष लोक सिंह पेन्द्रो ,पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला टाडिया ,देवमती गुप्ता, राकेश निषाद, शंकर भानू, अर्जुन, जुगन, जोहन अनीता पैकरा, बेचन मरावी, पूरन, कपूरदास, विमला, सुकदेव, परमेश, चम्पा, श्याम, राजकुमार सोनवानी एवं जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए.

Share This Article