Chhattisgarh “kanker police action against gamblers… नक्सल क्षेत्र से 26 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख नकदी जब्त…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

Chhattisgarh kanker : कांकेर में जुआरियों के फड़ में पुलिस की रेड:26 जुआरी गिरफ्तार… लाखों रुपए कैश बरामद, अंदरूनी इलाके के गांव में जमी थी महफिल…

बस्तर संभाग के कांकेर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने धुर नक्सल क्षेत्र में लाखों का दाव लगा रहे जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जुआरियों के पास से 3 लाख से ज्यादा की रकम जब्त की है.

जुआरी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का फायदा उठाते लाखों का जुआ खेल रहे हैं. ऐसे ही धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बड़गांव के छिंदपाल से पुलिस ने 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 3 लाख की रकम भी बरामद किया गया है.

पखांजुर टीआई मोरध्वज देशमुख ने बताया कि ”जिले में दीवाली के समय खेले जाने वाले जुआ, सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के आदेश में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग और सूचना इकट्ठा कर जुआ एवं सट्टा खेलने खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है. दिवाली की रात पखांजूर पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि थाना बड़गांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिन्दपाल जाड़े पारा में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं. जिस पर थाना पखांजूर और थाना बड़गांव की संयुक्त टीम गठित किया गया. पुलिस ने रेड की कार्ययाही की. जिसमें परलकोट क्षेत्र के 27 जुआरियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है.

Share This Article