Chhattisgarh:प्रशासनिक अमले पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार….

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

Chhattisgarh:प्रशासनिक अमले पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार…. कोंडागांव जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने राजस्व अमले की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। बताया जा रहा है कि, एक महिला की जमीन से कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी समेत कोटवार को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मारा है। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इनमें से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के विवला गांव की रहने वाली महिला लक्ष्मी मरकाम की जमीन से कब्जा हटाने राजस्व अमले की टीम गांव गई थी। इस टीम में माकड़ी के नायब तहसीलदार राजकुमार आवड़े, पटवारी सबित मरकाम, ग्राम मांझीबोरंड पटवारी और ग्राम बावली कोटवार शामिल थे। जैसे ही टीम गांव पहुंची तो यहां कुछ ग्रामीण हाथों में लाठी लेकर टीम के पास पहुंचे। पहले थोड़ी बहुत नोक-झोंक हुई। फिर ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम को पीटना शुरू कर दिया।

9 को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि, राजस्व की इस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों में पीड़ित महिला लक्ष्मी भी शामिल है। इस मामले के बाद राजस्व अमले की टीम ने कोंडागांव थाना में 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करवाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन पर आई। जवानों को गांव भेजा गया। जहां से गुरुवार की शाम 6 आरोपियों को उनके घर से पकड़कर लाया गया।

पकड़े गए आरोपियों में अनित मरकाम (18), मान सिंह मरकाम (21), घनश्याम मरकाम (25), रमेश मरकाम (21), घीना राम (38), मोती राम मरकाम (41), दिनेश मरकाम (26), दशरू राम मरकाम (28), सिया राम मरकाम (18) शामिल हैं। कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, 3 आरोपी फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Share this Article