दो आरोपियों ने एक 50 साल की महिला को बनाये अपने हवस का शिकार, स्टेंड के पीछे महिला से गैंगरेप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

रायपुर: में रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दरिेंदे युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने एक 50 साल की महिला को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और एक फरार चल रहा है जिसकी तलाशी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। घटना ISBT के रावणभाठा मैदान का है। जहां दो आरोपियों ने एक 45 साल की महिला को हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के केशकाल में पांच आरोपियों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन बीच रास्ते में ही 5 दरिंदों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। बताया गया कि बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन दिनांक 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।

Share This Article