CM भूपेश का बड़ा ऐलान …. कवर्धा में खुलेगा मेडिकल कॉलेज… सीएम भुपेश बघेल बोले स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार ….

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM भूपेश का बड़ा ऐलान …. कवर्धा में खुलेगा मेडिकल कॉलेज… सीएम भुपेश बघेल बोले स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार ….
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कबीरधाम में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है । आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले में कवर्धा में हैं, इस दौरान , उन्होंने सहसपुर लोहारा में ग्रामीणों के बीच आम जनता की मांग पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की ।मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में अनाज की कमी हो रही है, किसान इसका ध्यान रखें। इस साल धान की खरीदी 1 नवम्बर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना की खेती भी करें, गन्ना उत्पादन की चिंता दूर कर रहे हैं। जनवरी तक एथेनाल प्लांट लग जायेगा। लोगों को रोजगार के देने के उद्देश्य से हमने कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया, उत्पादन का वैल्यू एडिशन कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि गाँव के बच्चों को अंग्रेजी में पढ़ने का अवसर मिले।लोगों की आय में वृद्धि हो, देश में हम गोबर बेच कर आय में वृद्धि कर रहे हैं। गोबर से अब पेंट भी बन रहे हैं। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत रोजगार दे रहे हैं। सी-मार्ट बनाया गया है, 28 जिला में बन गया है। बाकी जिलों में भी जल्द बनाएंगे। स्व-रोजगार की दिशा में हम लगातार बढ़ रहे हैं। स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। ये सरकार की योजना नहीं, आम जनता की योजना है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को पैरा दान की अपील की और कहा कि पैरा जलाए नहीं, इसे जलाना नहीं है। गोठान में पैरा दान करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन में सबका योगदान हो, मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कार्बन उत्सर्जन को रोकना है। जिस तरह रामसेतु के निर्माण में गिलहरी का योगदान था। उसी तरह हमारा भी योगदान हो । जैविक खेती अपनाकर खुद को स्वस्थ रखें। इसे अपनाए। गेहूं बोएं और लाभ कमाए। यूरोप और यूक्रेन में गेंहू का संकट है। इसे ध्यान में रखते इसकी खेती करें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खारा गांव की भारती झारिया की जमकर की तारीफ। भारती झारिया 2 एकड़ जमीन में नींबू, गन्ना और हल्दी लगाती हैं ताकि बंदर इन्हें नुकसान न पहुंचा सके। मुख्यमंत्री ने कहा- महिलाओं में प्रबंधन का गुण सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है। तेंदूपत्ता संग्राहक केवल साहू, बासीन झोरी ने कहा कि 1300 गड्डी तेंदूपत्ता तोड़ाई की है, अब तक पैसा नही मिला। उनकी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।

Share This Article