परीक्षा देने के लिए निकली तीन लड़कियां हुई लापता ,,, फिर नहीं लौटीं घर ….परिजन परेशान ….

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट यशवंत खुराना

परीक्षा देने के लिए निकली तीन लड़कियां हुई लापता ,,, फिर नहीं लौटीं घर ….परिजन परेशान ….

बिलासपुर, जिले में एक साथ तीन छात्राएं लापता हो गई हैं। तीनों स्टूडेंट 11वीं क्लास में पढ़ती हैं, और एग्जाम देने के नाम पर स्कूल के लिए निकलीं थीं। उनके घर नहीं पहुंचने से घबराए परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तखतपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाली तीन छात्राएं आसपास के गांव की हैं, जो रोज गांव से स्कूल आना-जाना करती हैं। 15-16 साल की तीनों छात्राएं 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। बीते 27 सितंबर की सुबह 9 बजे वे अपने-अपने घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल के लिए निकली थीं।

शाम तक घर नहीं पहुंची तो शुरू की तलाश

तीनों लड़कियां जब अपने-अपने घर नहीं पहुंची, तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके पैरेंट्स ने पहले एक-दूसरे से संपर्क किया और जानकारी ली, तब पता चला कि तीनों लड़कियां घर नहीं पहुंची हैं। इससे घबराए परिजनों ने बुधवार को तखतपुर थाने में जानकारी दी, और अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

तीनों लड़कियां जब घर नहीं पहुंची, तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्राचार्य विजयेंद्र देवांगन से भी जानकारी ली। उन्होंने पूछताछ की, तब पता चला कि तीनों छात्राएं स्कूल ही नहीं आई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि, लड़कियां सुबह से ही गायब हो गई थीं। इधर, प्राचार्य विजयेंद्र देवांगन ने कहा कि मुझे बाहरी लोगों के पता चला है कि, लड़कियां गायब हैं। उनके परिजनों ने अभी तक मुझे कोई जानकारी नहीं दी है।

तखतपुर TI एसआर साहू ने बताया कि तीन लड़कियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। लड़कियां आसपास के गांव की हैं, और सभी एक ही क्लास में पढ़ती हैं। एक स्टूडेंट के पास मोबाइल है, जो बंद मिला है। प्रेम प्रसंग के चलते लड़कियों के लापता होने की आशंका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share This Article