राज्य के सभी बड़े शहरों में खोले जायेंगे सी-मार्ट, पारम्परिक उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन- श्री तिवारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य के सभी बड़े शहरों में खोले जायेंगे सी-मार्ट, पारम्परिक उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन- श्री तिवारी

(सवितर्क न्यूज, रजनीश दुबे )
छत्तीसगढ़ खादी, ग्रामोद्योग विभाग से 15 दिन की प्रदर्शनी का उद्घाटन

बिलासपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी बड़े शहरों में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग की ओर से सी-मार्ट खोला जायेगा,

जिसमें एक ही छत के नीचे राज्य में उत्पादित ग्रामोद्योग, स्व-सहायता समूह व परम्परागत व्यवसाय में लगे कारीगरों की उत्पादित सामग्री मिलेगी।

यह बात मुंगेली नाका स्थित मैदान में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन करते हुए छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने कही।

आज शाम मुख्य अतिथि श्री तिवारी,

बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे, महापौर रामशरण यादव तथा अन्य अतिथियों ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने किया।

इस मौके पर महापौर श्री यादव ने प्रदर्शनी की सराहना की और लगातार ऐसे आयोजन की आवश्यकता बताई।

विधायक श्री पांडे ने अपने उद्बोधन में कविता ‘मां खादी की चादर दे दे, मैं गांधी बन जाऊं’ का महत्व बताते हुए शहर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की।

प्रबंध संचालक श्री राणा ने बताया कि 15 दिवसीय प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया वे प्रदर्शनी में आकर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व विरासत को देखें।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। पहले दिन ही प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Share This Article