आईईडी बम की चपेट में आने से महिला हुई घायल, अस्पताल में भर्ती

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईईडी बम की चपेट में आने से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

बीजापुर बीते शाम सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से एक ग्रामीण महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के भुसापुर और गलगम के बीच स्थित जंगल में बीती शाम एक ग्रामीण महिला लकड़ी बीनने गई हुई थी। इसी दौरान सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में महिला आ गई। जिसकी वजह से महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला के पूरे शरीर में स्प्लिन्टर की चोट लगी है। वहीं महिला की बाई आंख में गम्भीर चोट लगी है। जंगल में शाम एक ग्रामीण महिला लकड़ी बीनने गई हुई थी। इसी दौरान सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में महिला आ गई। जिसकी वजह से महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला के पूरे शरीर में स्प्लिन्टर की चोट लगी है। वहीं महिला की बाई आंख में गम्भीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही गलगम में स्थित सीआरपीएफ कैम्प से जवान घटनास्थल पहुंच गए। इसके बाद जवानों ने घायल महिला का कैम्प ही प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

Share This Article