चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार,,, कब्जे से माल-मशरूका बरामद,,, थाना कोतवाली बीजापुर की कार्यवाही

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार,,, कब्जे से माल-मशरूका बरामद,,,
थाना कोतवाली बीजापुर की कार्यवाही

प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 19-8-2022 से 21-8-2022 के मध्य अज्ञात चोर द्वारा इसके घर के आलमारी में रखे सोना, चांदी के जेवर एवं नकद रकम एवं टी0व्ही0 चोरी कर ले गये है । रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 96/2022 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सउनि शिवभजन राणा के हमराह बल द्वारा जेलबाड़ा स्थित मकान की तलाशी लेने पर संदेही शेख ईमान उम्र 24 वर्ष साकिन फरसेगढ़ थाना फरसेगढ़ को पकड़ा गया । पकड़े गये आरोपी के कब्जे से मेमोरण्डम कथन के आधार पर माल मशरूका बरामद किया गया ।

पकड़े गये आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने पर थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

Share This Article