अज्ञात चोरों के द्वारा एटीएम में सब्बल मारकर की तोड़फोड़

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अज्ञात चोरों के द्वारा एटीएम में सब्बल मारकर की तोड़फोड़

(संवाददाता मों रज्जब)

कोटा – थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोबरीपाट में लगे हिताची एटीएम में बीते रात्रि रविवार को अज्ञात चोरों के द्वारा एटीएम में सब्बल मारकर की तोड़फोड़ वही एटीएम मशीन से रुपए निकालने की कोशिश की गई है।लेकिन एटीएम मशीन से रुपये नही निकाल पाए। इस मामले की सूचना कोटा थाना प्रभारी दिनेश कुमार चंद्रा को आज सोमवार की सुबह सूचना दी गई और पुलिस टीम मौके पर घटना स्थल पहुँचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं,

एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोर के द्वारा तोड़कर ले गई,एटीएम मशीन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर कैद हो गए है,कोटा पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।जल्द ही चोर को कोटा पुलिस गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है।

Share This Article