CG के रमदहा जलप्रपात में 7 लोग डूबे:पिकनिक मनाने आए थे, 4 की मौत, 2 लापता लोगों की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG के रमदहा जलप्रपात में 7 लोग डूबे:पिकनिक मनाने आए थे, 4 की मौत, 2 लापता लोगों की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा

कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए हैं। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य 2 लोगों की तलाश जारी है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 15 से 16 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद इनमें से 7 लोग दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

डूबने वाले लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले थे।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी लिया था, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक महिला को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से बचे हुए लोगों की तलाश की गई। तलाशी के दौरान ही 4 और लोगों को पानी के अंदर से निकाला गया, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन भी मौके पर पहुंची हुई है। सिंगरौली पुलिस की टीम भी मौके पर है। वहीं गोताखोर बचे हुए 2 और लोगों की तलाश कर रहे हैं।

इस महिला को हादसे के बाद निकाला गया था।

प्रशासन ने डेंजर जोन घोषित किया है

प्रशासन के अनुसार जलप्रपात के नजदीक जाने की मनाही है। ये भी बताया गया है कि यहां नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है, प्रशासन ने उसे डेंजर ज़ोन घोषित कर रखा है। इस मामले में सिंगरौली जिले के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि सिंगरौली जिले के अलग-अलग परिवार के लोग रमदहा जलप्रपात गए थे। करीब 15 से 16 लोग गए थे। इनमें से 7 लोग बहे थे, एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोगों की तलाश जारी है।

इस हादसे में रत्नेश सिंह नाम के युवक की मौत हो गई है।

बताया गया है कि इस हादसे में रत्नेश सिंह नाम के युवक की मौत हुई है। सुरेखा सिंह नाम की महिला को बचा लिया गया था। इनके अलावा श्वेता सिंह(22), हिमांशु सिंह(18), श्रद्धा सिंह(14), अभय सिंह(22) और ऋषभ सिंह(24) जलप्रपात में डूबे थे। ये सभी जिले के माजन मोड़, जयंत कॉलोनी, निगाही कॉलोनी के रहने वाले हैं। उधर, इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने कोरिया कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं ।

पहले भी हो चुका है हादसा

5 महीने पहले भी इसी जलप्रपात में हादसा हुआ था। उस दौरान 3 युवकों की डूबने से मौत हुई थी। वह युवक भी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। सभी उमरिया जिले से यहां पिकनिक मनाने आए थे। नहाने के दौरान ही ये हादसा हुआ था।

Share This Article