युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव ,,, पास मिले पर्चे में लिखा था-पुलिस मुखबिर था, इसलिए मार दिया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव ,,, पास मिले पर्चे में लिखा था-पुलिस मुखबिर था, इसलिए मार दिया

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के एक नक्सल प्रभावित गांव में कच्ची सड़क के बीचों बीच एक युवक का शव मिला है। शव के हाथ, पैर में रस्सी बंधी हुई है। साथ ही शरीर में चोट के निशान भी हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पास ही एक पर्चा भी मिला है जिसमें लिखा है कि, मुखबिरी के शक में बुधराम को मारा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह तुमकपाल गांव के गुड़से चौक के नजदीक शव पड़ा मिला।

सुबह जब ग्रामीण निकले तो उन्होंने शव देखकर गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद शव मिलने की खबर कटेकल्याण थाना में भी दी गई। प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव फेके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, वारदात नक्सलियों ने की है या आपसी रंजिश की वजह से यह स्पष्ट नहीं है।जिस जगह पर शव फेंका गया था उसके पास से ही एक पर्चा भी बरामद किया गया है। इस पर्चे में नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी का जिक्र है। पर्चा में लिखा है कि बुधराम पुलिस का मुखबिर था। इसलिए इसे मौत की सजा दे दी है। पुलिस इस पर्चा को भी बरामद कर ली है। साथ ही कटेकल्याण, तुमकपाल समेत आस-पास के गांव के ग्रामीणों को शव की शिनाख्त करने बुलाया गया है। जांच के बाद ही वारदात के पीछे किसका हाथ है यह पता चलेगा।

Share This Article