दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 की मौत ,,, 3 बेटियों के साथ माता-पिता ने तोड़ा दम, सोते समय हुआ हादसा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 की मौत ,,, 3 बेटियों के साथ माता-पिता ने तोड़ा दम, सोते समय हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है। अभी तक मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा इरपानार क्षेत्र के पीवी 110 में हुआ है। यहां एक मकान में पति-पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ रहते थे। लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात उनके ऊपर गिर पड़ी। इसके नीचे दबकर सभी की मौत हो गई। हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला।

फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। परिवार में कौन-कौन और लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हादसे में परिवार के सभी लोगों की मौत हुई है। कांकेर में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है

Share This Article