स्वतंत्रता दिवस का नक्सलियों ने किया बहिष्कार …सड़क पर पेड़ गिराकर किया यातायात बाधित …. बैनर-पोस्टर लगाकर  की अपील …

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस का नक्सलियों ने किया बहिष्कार …सड़क पर पेड़ गिराकर किया यातायात बाधित …. बैनर-पोस्टर लगाकर की अपील ...

कांकेर जिले के अंतागढ़ इलाके में सिकसोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार एवं अमृत महोत्सव को न मनाने की अपील करते हुए बैनर एवं पोस्टर लगाए हैं और विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटकर मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया गया है.

बता दें कि मेटा बुदेली चारगांव खदान की ओर जाने वाले मार्ग पर भैसासुर से सुरेवाही के बीच में बड़ी संख्या में पेड़ों को गिराकर स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करने बैनर-पोस्टर लगा दिया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर बीएसएफ घटनास्थल की ओर रवाना हुई है, और मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी है. बड़ी संख्या में दोनों और वाहनों का को जाने से रोक दिया गया है, जिससे ट्रकों की लंबी कतार लग गई है.

Share This Article